- जानें शेयर बाजार गिरने के प्रमुख कारण
- शेयर बाजार धड़ाम, इन कारणों से आई बड़ी गिरावट
एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स-निफ्टी आज दिन भर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 852.49 अंक (1.09%) गिरकर 77,664.00 पर और निफ्टी 205.05 अंक (0.84%) टूटकर 24,173.05 पर बंद हुआ।
बाजार में गिरावट के बड़े कारण...
- अमेरिका-ईरान तनाव : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बातचीत में ठहराव से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे निवेशकों में घबराहट है।
- कच्चे तेल में उछाल : ब्रेंट क्रूड $100 प्रति बैरल के पार चला गया है। तेल महंगा होने से महंगाई, चालू खाते के घाटे और आर्थिक अस्थिरता की चिंता बढ़ी है।
- वैश्विक बाजारों में कमजोरी : अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए, जबकि यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। कई प्रमुख एशियाई सूचकांक 1% से अधिक टूट गये।
- एफआईआई और डीआईआई की बिकवाली : 22 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 2,078 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,048 करोड़ की नेट बिकवाली की।
- इंडिया वीआई में बढ़ोतरी : मार्केट की अस्थिरता मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआई 1.59% बढ़कर 18.59 पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ी।