Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

खाड़ी देशों में युद्ध से संकट में शेयर बाजार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खाड़ी देशों में युद्ध से संकट में शेयर बाजार
विज्ञापन

शेयर बाजार में सुनामी, 21 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 11.62 लाख करोड़ डूबे 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (19 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। 3 बजे के करीब सेंसेक्स 2579 अंक लुढ़क कर 74,125 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 813 अंक गिरकर 22,964 के स्तर आ गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ। 

वहीं निफ्टी भी 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 2,000 अंक लुढ़क गया। यह पिछले 21 महीनों यानी जून 2024 के बाद से निफ्टी 50 की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस तरह इरए में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपये घटा है।  

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव 

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.7% बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसके साथ ही, एक प्रमुख छठॠ निर्यात सुविधा को नुकसान पहुंचने के बाद यूरोप में प्राकृतिक गैस की कीमतों में 35% तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिससे सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गयी है। 

सभी सेक्टर लाल निशान में 

बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिल रही है और सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में हैं। आॅटो, फाइनेंस और रियल्टी जैसे रेट-सेंसिटिव सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में हैं, जो निवेशकों के रिस्क-आफ मूड को दर्शाता है। मेटल और आईटी सेक्टर भी कमजोरी में हैं, जबकि एफएमसीजी और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं, हालांकि इनमें भी गिरावट देखी जा रही है।  

निवेशकों के ?11.62 लाख करोड़ डूबे 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 427.38 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 439.00 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपए घटा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 11.62 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,828