Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में आज 18 नवंबर को कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 277 अंक गिरकर 84,673 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 103 अंक टूटकर 25,910 पर बंद हुआ। आज के ट्रेडिंग सत्र में फाइनेंस, आईटी और मेटल सेक्टर्स सबसे ज्यादा दबाव में हैं। 

ग्लोबल मार्केट्स भी कमजोर, एशियाई बाजारों में गिरावट 

  • जापान का निक्केई 3.22% टूटकर 48,702 पर बंद हुआ। 
  • कोरिया का कोस्पी 3.32% गिरकर 3,953 पर रहा। 
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.72% गिरकर 25,930 पर बंद हुआ। 

अमेरिकी बाजारों में भी दबाव 

17 नवंबर को डाउ जोन्स 1.18% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.84% की गिरावट रही जबकि एस एंड पी 500 0.92% टूटा। 

कल बाजार में थी तेजी 

इससे पहले कल यानी 18 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 388 अंक की तेजी के साथ 84,950 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 103 अंक की बढ़त रही, ये 26,013 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,561