Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

गुड न्यूज : और घट सकते हैं सोना और चांदी के दाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुड न्यूज : और घट सकते हैं सोना और चांदी के दाम
विज्ञापन

सोना हो सकता है और सस्ता, विशेषज्ञों ने बताये नये दाम, क्या 1 लाख रुपये से नीचे जायेंगे रेट? 

एबीएन बिजनेस डेस्क। त्योहारी सीजन के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। दिवाली के दौरान सोने और चांदी दोनों के दामों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बढ़ती मांग के कारण भी कीमतों में इजाफा हुआ था। 

अब शादी का सीजन शुरू हो गया है, जिससे एक बार फिर सोने की मांग बढ़ गई है। कीमतों में गिरावट के चलते कई लोग इसे सस्ते दामों पर खरीदने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या कीमतें और नीचे जायेंगी? 

क्या आगे बढ़ेगा सोने का दाम? 

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि 24 कैरेट सोने की कीमत निकट भविष्य में 1,05,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,00,000 प्रति 10 ग्राम से नीचे भी आ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा तभी संभव है जब वैश्विक बाजार में स्थिरता बनी रहे और कोई नकारात्मक आर्थिक या भू-राजनीतिक रिपोर्ट सामने न आये।

आमतौर पर सोने की कीमतें तब बढ़ती हैं जब वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है, क्योंकि ऐसे हालात में निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। दुनिया भर के कई केंद्रीय बैंक भी ऐसे समय में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं। 4 नवंबर को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,419 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गयी थी। 

बाजार में सोना-चांदी का हाल 

एमसीएक्स में बुधवार को कारोबार बंद रहने के कारण कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। मंगलवार के बंद भाव के अनुसार, 5 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा अनुबंध 1,19,749 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान यह 1,21,160 के उच्चतम स्तर और 1,19,150 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। वहीं, चांदी की कीमत मंगलवार को 1,45,540 प्रति किलोग्राम पर बंद रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,024