Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

सोना 12 हजार तो चांदी 20 हजार हुई सस्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोना 12 हजार तो चांदी 20 हजार हुई सस्ती
विज्ञापन
  • ₹12 हजार सोना और ₹20 हजार चांदी हुई सस्ती... शादी के सीजन में औंंधे मुंह गिरे दाम, क्या अब खरीदना फायदेमंद?

एबीएन बिजनेस डेस्क। देशभर में शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जो सोना कुछ हफ्ते पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, अब वही तेजी से सस्ता हो रहा है। 

बीते 15 दिनों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है, वहीं चांदी में भी 20,000 रुपये प्रति किलो से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने के ताज़ा दाम (4 नवंबर 2025)

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,19,916 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना: ₹1,19,436 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,09,843 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹89,937 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी की कीमत: ₹1,45,800 प्रति किलोग्राम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पिछले सप्ताह के मुकाबले 24 कैरेट सोना ₹2,620 तक सस्ता हुआ है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोने पर दबाव बढ़ा है।

  1. अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है, जिससे सोने की कीमत घट रही है।
  2. भू-राजनीतिक तनाव कम होने से निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं।
  3. अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना बढ़ने से भी सोने में बिकवाली हो रही है।
  4. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी से निवेशक अब बॉन्ड्स की ओर रुख कर रहे हैं।
    क्या सोना और सस्ता होगा?

जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट संभव है। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते ट्रेड रिलेशन और वैश्विक स्थिरता से सोने की मांग में कमी आ सकती है। 

हालांकि, शादी-ब्याह के सीजन में घरेलू मांग बढ़ने के कारण कीमतों में हल्की तेजी भी आ सकती है। अगर आप शादी के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय काफी फायदेमंद हो सकता है। वहीं निवेशकों के लिए गिरते दाम एक अच्छा मौका हैं, क्योंकि कीमतें स्थिर होने के बाद फिर से बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,066