Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

जानें शेयर बाजार के लुढ़कने के प्रमुख कारण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें शेयर बाजार के लुढ़कने के प्रमुख कारण
विज्ञापन

इन कारणों से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 592 अंक फिसल कर 84,404 पर बंद 

एबीएन बिजनेस डेस्क। एक दिन की मजबूती के बाद भारतीय शेयर बाजारों में फिर से गिरावट आयी है। बुधवार की तेजी के बाद गुरुवार, 30 अक्टूबर को निवेशकों की मुनाफावसूली और विदेशी दबाव से बाजार लाल निशान में खुला। 

बीएसई सेंसेक्स 592 अंक फिसल कर 84,404 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 176 अंक लुढ़कर 25,877 पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  1. फेड का पॉज संकेत : अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की लेकिन चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे किसी और रेट कट की संभावना से इनकार किया। पॉवेल के सतर्क रूख ने वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की भावना को कमजोर किया है। 
  2. एफआईआई की भारी बिकवाली : विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को भारतीय बाजारों से 2,540.16 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। 
  3. बढ़ती अस्थिरता : इंडिया श्क 1.44% चढ़कर 12.15 के स्तर पर पहुंच गया, जो निवेशकों के बीच बढ़ती अनिश्चितता का संकेत देता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,267