Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

दीवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, अब शाम के बदले दोपहर में ट्रेडिंग

दीवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, अब शाम के बदले दोपहर में ट्रेडिंग
विज्ञापन
  • दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार कब? जानिए

एबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का सत्र जो कि विशेष रूप से दिवाली पर आयोजित किया जाता रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार मुर्हूत ट्रेडिंग, जो हर साल शाम को आयोजित किया जाता रहा है, इस साल दोपहर में आयोजित होगा। मुर्हूत ट्रेडिंग एक विशेष एक घंटे का प्रतीकात्मक सत्र होता है। यह दिवाली के पर्व पर नए हिंदू कैलेंडर वर्ष (2025 में 2028) की शुरुआत के अवसर पर आयोजित होगा।

ट्रेडिंग कई क्षेत्रों में की जा सकेगी

ट्रेडिंग कई क्षेत्रों में की जा सकेगी, जिसमें इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फूयूचर्स एवं ऑपशंन और सिक्योरिटीज लेडिंग और बॉरोइंग मुख्य होंगे।

मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

एनएसई सर्कुलर के अनुसार मुर्हूत ट्रेडिंग जो हर साल शाम को आयोजित किया जाता है, इस साल दोपहर में आयोजित होगा। दिवाली मुर्हूत ट्रेडिंग सत्र 21 अक्तूबर को दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2: 45 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2:55 बजे तक व्यापार संशोधन करने की अनुमति होगी।

13 साल में बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर हुए बंद

पिछले साल 2024 के त्योहारी मुर्हूत में दोनों सूचकांकों में बढ़त देखने को मिली थी। रिपोर्ट बताती हैं कि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 335 अंक  बढ़कर 79,724 पर पहुंच गया और निफ्टी 50,99 अंक बढ़कर 24,304 पर पहुंच गया। मुर्हूत ट्रेडिंग में पिछले 13 वर्षों में बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार चार दिन रहेंगे बंद

दिवाली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार चार दिन बंद रहेंगे। इसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों की शेयर बाजार 19, 21 और 22 अक्तूबर को सप्ताहांक के साथ बंद रहेंगे। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और मुद्रा डेरिवेटिव्स भी त्योहार और सप्ताहांत को मिलकार चार दिन बंद रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,830