Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू की रिकॉर्डतोड़ कमाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू की रिकॉर्डतोड़ कमाई
विज्ञापन

दूसरी तिमाही में कंपनी का एइकळऊअ मार्जिन (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई का मार्जिन) पिछले साल के 14.2% से बढ़कर 17.4% हो गया 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी खरह स्टील ने शुक्रवार को अपनी दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) के नतीजे जारी किये। बीती तिमाही कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में लगभग चार गुना बढ़कर 1,623 करोड़ रुपये (लगभग 185 मिलियन डॉलर) हो गया। पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 439 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। 

कंपनी ने इस बार 20% ज्यादा स्टील बेचा, जिससे उसकी कमाई बढ़ी। हालांकि, स्टील की कीमतें कम होने और सरकार द्वारा कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर आयात शुल्क लगाने के बावजूद कंपनी ने यह शानदार प्रदर्शन किया। खरह स्टील भारत में स्टील उद्योग के लिए तिमाही नतीजों की शुरुआत करने वाली पहली कंपनी है। 

अरबपति व्यापारी सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली खरह स्टील ने भारत में अपनी फैक्ट्रियों में 92% क्षमता का इस्तेमाल किया। कंपनी का एइकळऊअ मार्जिन (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई का मार्जिन) पिछले साल के 14.2% से बढ़कर 17.4% हो गया, हालांकि यह पिछली तिमाही के 18.2% से थोड़ा कम था। 

पिछले साल सितंबर तिमाही में कंपनी को जाजंग आयरन ओर खदान के पट्टे को सरेंडर करने की वजह से 342 करोड़ रुपये का एकमुश्त खर्च उठाना पड़ा था। इस बार, असाधारण खर्च को छोड़कर कंपनी का टैक्स से पहले का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 107.3% बढ़ा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,081