Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

दीपावली से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दीपावली से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

बाजार में दिवाली से पहले धमाका! सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त तेजी, इन 5 कारणों से शेयर बाजार हुआ बूम 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (16 अक्टूबर) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 862 अंकों की तेजी के साथ 83,467 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 261 अंक मजबूत होकर 25,585 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 900 अंकों से अधिक की छलांग लगायी। बाजार में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, मजबूत वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों की वापसी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया। 

बैंकिंग सेक्टर की मजबूती 

बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 0.5% ऊपर गया। एक्सिस बैंक के शेयर सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों और ब्रोकरेज बर्नस्टीन की आउटपरफॉर्म रेटिंग से 4% उछले। इसके साथ ही, सरकारी बैंकों के संभावित मर्जर की खबरों ने भी बाजार को रफ्तार दी। 

रुपये में मजबूती 

भारतीय रुपया 40 पैसे चढ़कर 87.68 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। आरबीआई के हस्तक्षेप, कमजोर डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की गिरती कीमतों से रुपये को समर्थन मिला। 

विदेशी निवेशकों की वापसी विदेशी निवेशकों ने लंबे समय बाद बाजार में खरीदारी का रूख दिखाया। 15 अक्टूबर को उन्होंने 68.64 करोड़ रुपये का निवेश किया और पिछले एक हफ्ते में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की। 

मजबूत वैश्विक संकेत 

एशियाई बाजारों जापान का निक्केई, कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट में तेजी ने भारतीय बाजार को भी बल दिया। 

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदें 

भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल वाशिंगटन में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग पर सकारात्मक संकेतों की उम्मीद है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,380