Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर बाजार में लौटी तेजी

शेयर बाजार में लौटी तेजी
विज्ञापन

शेयर बाजार में लौटी रौनक, तेजी के 4 बड़े कारण, निवेशकों का भरोसा मजबूत 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजारों में आज 16 सितंबर को शानदार बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 594 अंकों की तेजी के साथ 82,380 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 169 अंक की बढ़त रही, ये 25,239 के स्तर पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बढ़ी उम्मीदों से शेयर बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। 

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 4 बड़ी वजहें रहीं 

  1. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें : भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीदों से आज शेयर बाजार को सबसे अधिक सपोर्ट मिला। अमेरिका के असिस्टेंट ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों के संभावित समाधान पर बातचीत करने के लिए आज 16 सितंबर को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट्स वीके विजयकुमार ने कहा कि अगर हमें कोई ऐसा व्यापार समझौता होता है, जिसमें पेनाल्टी टैरिफ को हटाया जाता है, तो यह भारतीय शेयर बाजारों के लिए वाकई एक बड़ा राहत साबित हो सकता है।
  2. अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से भी खरीदारी देखने को मिल रही। फेडरल रिजर्व की बैठक आज 16 सितंबर से शुरू हो रही है और कल 17 सितंबर को इसके फैसले आएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बैठक के दौरान ब्याज दरों में किसी बड़ी कटौती की नहीं, लेकिन कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद की जा रही है। 
  3. मजबूत ग्लोबल संकेत : एशियाई शेयर बाजारों में भी मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स सभी हरे निशान में बंद हुए। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। 
  4. रुपये में मजबूती : भारतीय रुपया भी मंगलवार को मजबूत हुआ। रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 88.04 पर पहुंचा। यह बढ़त भारत-अमेरिका व्यापार व्यापार समझौते से जुड़ी उम्मीदों और बेहतर निवेश माहौल की वजह से आयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,539