Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

206 अंक गिरकर 80,157 पर बंद हुआ सेंसेक्स

206 अंक गिरकर 80,157 पर बंद हुआ सेंसेक्स
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 2 सितंबर को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 206 अंक की गिरावट के साथ 80,157 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 45 अंक की गिरावट रही, ये 24,579 के स्तर पर बंद हुआ। 

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.25% ऊपर 42,292 पर और कोरिया का कोस्पी 0.66% चढ़कर 3,163 पर कारोबार कर रहा है। 
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.082% नीचे 25,596 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91% गिरकर 3,876 पर कारोबार कर रहा है। 
  • 29 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% गिरकर 45,545 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और एस&पी 500 में 0.64% की गिरावट रही।

कल बाजार में 555 अंक की तेजी रही थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 सितंबर को सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 80,364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 198 अंक की तेजी रही, ये 24,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,789