Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 6
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

जानें शेयर बाजार में तेजी की मुख्य वजहें...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जानें शेयर बाजार में तेजी की मुख्य वजहें...
विज्ञापन

6 वजहों से शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 554 अंक उछला, निफ्टी पहुंचा 24,620 के पार 

एबीएन बिजनेस डेस्क। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 1 सितंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 554 अंक चढ़कर 80,364 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी करीब 198 अंक की तेजी रही, ये 24,625 के स्तर पर बंद हुआ। 

शेयर बाजार में तेजी के 6 बड़े कारण 

1. जीडीपी के मजबूत आंकड़े 

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी, जो पिछले 5 तिमाहियों का रिकॉर्ड है और आरबीआई के 6.5% अनुमान से ज्यादा है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट आया। 

2. पीएम मोदी की एससीओ समिट में मौजूदगी 

पीएम मोदी चीन के तियानजिन में एससीओ समिट में शामिल हुए और शी जिनपिंग व पुतिन से मुलाकात की। इससे भारत-चीन रिश्तों में तनाव कम होने और ग्लोबल ट्रेड समीकरण बदलने की उम्मीद जगी, जिसका असर बाजार पर दिखा। 

3. अमेरिकी कोर्ट का फैसला 

अमेरिकी अपील कोर्ट ने ट्रंप के कई टैरिफ अवैध ठहराये। यह फैसला भारतीय बाजारों के लिए राहत लेकर आया, क्योंकि पहले इन्हीं टैरिफ के चलते भारी गिरावट देखी गयी थी। 

4. वैल्यू बाइंग का सहारा 

पिछले 3 दिन की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की। सेंसेक्स 80,000 के नीचे और निफ्टी 24,500 से नीचे चला गया था, जिसके बाद वैल्यू बाइंग से बाजार को सपोर्ट मिला। 

5. आईटी शेयरों में चमक 

निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.3% चढ़ा और इसके सभी 10 शेयर हरे निशान में रहे। अमेरिका के पीसीई डेटा के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बनी, जिससे भारतीय आईटी सेक्टर को फायदा हुआ। 

6. जीएसटी सुधारों की उम्मीद 

3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सिर्फ 5% और 18% की दो दरें रखने का प्रस्ताव चर्चा में है। इससे कई सेक्टर्स को मजबूती और ग्रोथ को रफ्तार मिलने की संभावना है। 

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार 

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.03% नीचे 41,850 पर और कोरिया का कोस्पी 0.74% गिरकर 3,162 पर कारोबार कर रहा है। 
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.03% ऊपर 25,585 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47% चढ़कर 3,876 पर कारोबार कर रहा है। 
  • 29 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% गिरकर 45,545 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और एस&पी 500 में 0.64% की गिरावट रही।
विज्ञापन