Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 के स्तर पर पहुंचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 के स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन

सप्ताह की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, रुपया भी मजबूत

एबीएन बिजनेस डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 11 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 80,220 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 102 अंक की तेजी रही, ये 24,470 के ऊपर है। एसबीआई, एनटीपीसी और ट्रेंट के शेयर्स 1% चढ़े हैं। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.16% चढ़कर 3,215 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है। 
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21% ऊपर 24,911 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,653 पर कारोबार कर रहा है। 
  • 8 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% चढ़कर 44,175 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.98% ऊपर 21,450 पर और एस एंड पी 500 0.78% ऊपर 6,389 पर बंद हुए।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे बढ़कर 87.50 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते निवेशक रूस और अमेरिका के बीच आगामी वार्ता से संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपया सोमवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। 

इसके अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.25 से 87.80 के दायरे में रहने की उम्मीद है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला और 87.50 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर स्थिर बंद हुआ था।

विज्ञापन