Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

जून में जीएसटी कलेक्शन से बंपर आमदनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जून में जीएसटी कलेक्शन से बंपर आमदनी
विज्ञापन

जीएसटी कलेक्शन पर आयी बड़ी खबर, जून में सरकारी तिजोरी में आये इतने लाख करोड़ 

एबीएन बिजनेस डेस्क। सरकार की तिजोरी में जीएसटी कलेक्शन से उछाल देखने को मिला है। सरकार ने जून 2025 के लिए जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किये हैं। नये आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का सकल जीएसटी कलेक्शन साल-दर-साल आधार पर 6.2% बढ़कर 1.85 लाख करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, यह मई 2025 के मुकाबले कुछ कम है, जब रिकॉर्ड 2.01 लाख करोड़ का संग्रह हुआ था।

5 साल में दोगुना हुआ जीएसटी कलेक्शन 

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रहा, जो अब तक का सर्वाधिक है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9.4% अधिक है। वहीं, पांच साल पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में यह 11.37 लाख करोड़ था इस तरह जीएसटी कलेक्शन में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

मासिक औसत और टैक्स बेस में भी जबरदस्त वृद्धि 

  • 2024-25 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.84 लाख करोड़ रहा, जो 2023-24 में 1.68 लाख करोड़ और 2022-23 में 1.51 लाख करोड़ था। 
  • 2017 में 65 लाख रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स थे, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ से अधिक हो चुके हैं।
विज्ञापन