Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 पर बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 पर बंद
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 के स्तर पर और निफ्टी भी 207 अंक गिरकर 24,039 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले सेंसेक्स करीब 1155 अंक गिरकर 78,645 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 386 अंक की गिरावट थी, ये 23,860 के स्तर पर पहुंच गया। 

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • 24 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 487 अंक (1.23%), नैस्डेक कंपोजिट 458 अंक (2.74%) और S&P 500 इंडेक्स 109 अंक (2.03%) चढ़कर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 488 अंक (1.39%) ऊपर 35,527 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 28 अंक (1.10%) की तेजी है, ये 2,550 पर कारोबार कर रहा।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी है, ये 3,302 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.30% की तेजी है, ये 22,195 पर कारोबार कर रहा।
  • 24 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,250.53 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि, भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 534.54 करोड़ रुपए के नेट शेयर बेचे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,641