Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

जानें कितना महंगा हो जायेगा सोना...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जानें कितना महंगा हो जायेगा सोना...
विज्ञापन

सीधे 2 लाख रुपये से भी महंगा हो जायेगा प्रति 10 ग्राम सोना, सोने की कीमतों पर आयी चौंकाने वाली रिपोर्ट 

एबीएन बिजनेस डेस्क। अगर आप अब तक सोच रहे थे कि सोना महंगा हो गया है, तो रुकिए! असली झटका तो अभी बाकी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगले कुछ सालों में गोल्ड की कीमतें ऐसे ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं, जिसकी कल्पना भी आम निवेशकों ने शायद न की हो। 10 ग्राम सोना 1 लाख नहीं, सीधे 2 लाख रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है! आइए जानते हैं इस चौंकाने वाली भविष्यवाणी के पीछे की पूरी कहानी। 

सोना हो सकता है 2.18 लाख प्रति 10 ग्राम! 

एक कमोडिटी विशेषज्ञ  ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगले 5 सालों में गोल्ड की कीमतें $8000 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। अगर मौजूदा एक्सचेंज रेट (85/$) के हिसाब से गणना करें, तो भारतीय बाजार में इसका मतलब है: 

  • 8000 गुणा 85 = 6,80,000 प्रति औंस 
  • 1 औंस = 31.1035 ग्राम 
  • यानी 6,80,000 रु 31.1035 = ?21,862 प्रति ग्राम 
  • और फिर 10 ग्राम सोना = 2,18,500 

जी हां, आपने सही पढ़ा—2.18 लाख प्रति 10 ग्राम! 

क्या है गोल्ड में इस तेजी की वजह विशेषज्ञों का मानना है कि 

  • ग्लोबल इकनॉमिक अनिश्चितता 
  • डॉलर में उतार-चढ़ाव 
  • जियो-पॉलिटिकल टेंशन 
  • बढ़ती महंगाई और ब्याज दरें... ये सभी फैक्टर्स सोने की डिमांड को बढ़ा सकते हैं। 

वर्तमान में थोड़ी बहुत गिरावट की संभावना जरूर बताई गई है—जैसे कि $2800-$2900 प्रति औंस का लेवल—लेकिन 2025 के मध्य तक यह $3500 और फिर 5 सालों में $8000 तक उछल सकता है। 

ध्यान देने वाली बात 

यह खबर निवेशकों के लिए उत्साहित करने वाली जरूर है, लेकिन जरूरी है कि आप बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। हर निवेश जोखिम के साथ आता है, और इसलिए फैसला लेने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन