Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

अप्रैल में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त

अप्रैल में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच में किसानों के खाते में आने वाली है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आपने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अविलंब अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करायें और इस आकर्षक योजना का लाभ लें. 2019 में हुई थी योजना की शुरुआत किसानों को सहायता देने के लिए सरकार उनके खाते में छह हजार रुपये सालाना की सहायता देती है. यह राशि किसानों को तीन किस्तों में मिलती है. यानी उन्हें दो-दो हजार रुपये मिलती है. पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. अबतक किसानों को सात किस्त मिल चुकी है. ऐसे में पूरी संभावना है कि अप्रैल में योजना की आठवीं किस्त आयेगी.31 मार्च से पहले करायें रजिस्ट्रेशन अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो देर ना करें, आप 31 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन इस स्कीम के तहत करा लें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खाते में आठवीं किस्त के साथ दो हजार रुपये और आयेगा. यानी अगर आप 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो आपके खाते में चार हजार रुपये आ जायेंगे. नियम के अनुसार दरअसल जब भी कोई किसान रजिस्ट्रेशन कराता है तो सरकार उसको दो किस्तों की रकम एक साथ मुहैया कराती है. तो अगर आप इसका फायदा उठाते हैं, तो देर ना करें तुरंत रजिस्ट्रेशन करें.
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,789