Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

इस शनिवार शेयर बाजार में होगी लाइव ट्रेडिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इस शनिवार शेयर बाजार में होगी लाइव ट्रेडिंग
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। आमतौर पर सप्ताहांत पर बंद रहने वाले भारतीय शेयर बाजार इस बार शनिवार 1 फरवरी को खुले रहेंगे, क्योंकि इसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2025 पेश करेंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने घोषणा की है कि बजट को ध्यान में रखते हुए इस दिन पूरे समय ट्रेडिंग होगी। 

एक्सचेंजों के अनुसार, इसे स्पेशल ट्रेडिंग डे के रूप में मनाया जायेगा। यह पहला मौका नहीं है जब बजट के चलते शेयर बाजार को शनिवार के दिन खोला जा रहा है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के चलते शेयर बाजार शनिवार के दिन खुले रहे थे। 

ट्रेडिंग सेशन का शेड्यूल 

शनिवार 1 फरवरी को बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार सामान्य समय से खुलेगा। इक्विटी मार्केट सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में ट्रेडिंग का समय शाम 5:00 बजे तक रहेगा। हालांकि सेटलमेंट हॉलिडे के कारण टी-0 सेशन बंद रहेगा। ट्रेडिंग सेशन से जुड़ी डिटेल्स को आप नीचे देख सकते हैं :  

  1. इक्विटी मार्केट : सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 
  2. कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट : शाम 5:00 बजे तक 
  3. टी-0 सेशन बंद रहेगा (सेटलमेंट हॉलिडे के कारण) 
  4. ब्लॉक डील (सेशन-1): सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक 
  5. स्पेशल प्री-ओपन सेशन (आइपीओ और री-लिस्टेड स्टॉक्स के लिए): 9 से 9:45 बजे तक 
  6. कॉल आक्शन इलिक्विड सेशन: सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक 
  7. ब्लॉक डील (सेशन-2): दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक 
  8. पोस्ट क्लोजिंग सेशन: 3:40 से 4:00 बजे तक 
  9. ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-आफ टाइम: 4:15 बजे
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,076