Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर मार्केट में गिरावट जारी, आज 500 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेयर मार्केट में गिरावट जारी, आज 500 अंक टूटा सेंसेक्स
विज्ञापन

निवेशकों को बड़ा झटका, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 23,000 से नीचे 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी50 23,000 के नीचे चला गया। 

गिरावट के ताजा आंकड़े 

सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 75,626.79 पर था, जो 564 अंकों या 0.74% की गिरावट है। वहीं, निफ्टी50 22,926.80 पर कारोबार कर रहा था, जो 165 अंकों या 0.72% की गिरावट में है। 

गिरावट के मुख्य कारण 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार बिकवाली: विदेशी निवेशकों द्वारा भारी मात्रा में शेयरों की बिक्री बाजार पर दबाव बना रही है। 
दिसंबर तिमाही के कमजोर कॉपोर्रेट नतीजे: कंपनियों के तिमाही नतीजों ने बाजार की उम्मीदों को निराश किया है, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगा गया। 

आने वाला हफ्ता महत्वपूर्ण 

अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है, क्योंकि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जायेगा। इस दिन बाजार में विशेष ट्रेडिंग सत्र होगा, जिसमें बजट की घोषणाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,474