Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 82
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

सेंसेक्स 1235 अंक टूटा, निफ्टी 23,024 पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंसेक्स 1235 अंक टूटा, निफ्टी 23,024 पर
विज्ञापन

आज शेयर बाजार में दिखी पैनिक सेलिंग

एबीएन बिजनेस डेस्क। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ रेड जोन में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 1235 अंकों की गिरावट के साथ 75,838.36 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई पर 1.37 निफ्टी फीसदी की गिरावट के साथ 23,024.65 पर बंद हुआ। 

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर, जेएसडब्ल्यू स्टील, श्रीराम फाइनेंस के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे। जबकि ट्रेंट, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।

  • बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी।
  • सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार किये, जबकि रियल्टी इंडेक्स में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी।

ओपनिंग के कुछ समय बाद ही शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद पड़ोसी देशों पर व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा के बाद सतर्कता के बीच, आरआईएल, कोटक बैंक और जोमैटो जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट के कारण मंगलवार को भारत के बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गयी।

ओपनिंग का कारोबार

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में खुला। बीएसई पर सेंसेक्स 61 अंकों की उछाल के साथ 77,128.84 पर ओपन हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,392.75 पर खुला।

विज्ञापन