Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ हुआ बंद
विज्ञापन

सेंसेक्स 1064 अंक टूटा, निफ्टी 24350 से फिसला

एबीएन बिजनेस डेस्क। अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रूख के बीच व्यापक बिकवाली से मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 1,064.12 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 80,684.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,136.37 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 80,612.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 332.25 अंक या 1.35 प्रतिशत गिरकर 24,336 पर आ गया।

डॉलर का मजबूत होना

रुपये की तुलना में अमेरिकी डॉलर की कीमत लगातार बढ़ रही है। डॉलर इंडेक्स 106.77 पर स्थिर है, लेकिन इस साल इसमें 5% की तेजी आ चुकी है। मजबूत डॉलर भारतीय शेयर मार्केट के लिए विदेशी निवेशकों की रुचि को कम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह उभरते बाजारों में निवेश को कम आकर्षक बनाता है।

चीन की अर्थव्यवस्था में कमजोरी

नवंबर में चीन की खपत उम्मीद से कहीं ज्यादा कम रही है। खुदरा बिक्री में सिर्फ 3% की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर के 4.8% की वृद्धि से काफी कम है। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक उत्पादन में साल-दर-साल 5.4% की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर के अनुरूप है। 

यह मंदी वैश्विक कमोडिटी मांग को प्रभावित कर सकती है। इससे भारत में मेटल, एनर्जी और आटो सेक्टर के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। आज के कारोबार में निफ्टी मेटल और आटो सेक्टर में बड़ी गिरावट आयी।

व्यापार घाटा बढ़ना

भारत का व्यापारिक व्यापार घाटा नवंबर में बढ़कर 37.84 बिलियन डॉलर के अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है। यह अक्टूबर में 27.1 बिलियन डॉलर था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि देश का आयात बिल बढ़ गया और निर्यात में गिरावट आयी। 

व्यापारिक घाटा बढ़ने से रुपये पर दबाव पड़ेगा जिससे यह डॉलर के मुकाबले 85 डॉलर पर पहुंच जायेगा। इससे आईटी और फार्मा जैसे निर्यातकों को रुपये में गिरावट से लाभ होगा लेकिन आयातकों के लिए आयात लागत में वृद्धि से उनके शेयर की कीमतों पर असर पड़ेगा।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

फेड रिजर्व की बैठक को लेकर दुनिया के दूसरे बाजार भी मंगलवार को सहम गये। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों के एमएससीआई के व्यापक सूचकांक में 0.3% की गिरावट आयी। जापान के निक्केई में 0.15% की गिरावट आयी, जबकि वायदा कारोबार ने यूरोपीय शेयर बाजारों के लिए सुस्त शुरुआत का संकेत दिया। 

यूरोस्टॉक्स 50 वायदा कारोबार में 0.16% की गिरावट आयी। वहीं जर्मन डीएएक्स वायदा कारोबार में 0.06% की गिरावट आयी। एफटीएसई वायदा कारोबार में 0.24% की कमजोरी आयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,277