Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

पीएसयू एक शेयर पर देगी एक बोनस शेयर

पीएसयू एक शेयर पर देगी एक बोनस शेयर
विज्ञापन
  • गैस डिस्ट्रीब्यूटर पीएसयू ने शेयरधारकों को दी गुड न्यूज, 1 शेयर पर देगी 1 बोनस शेयर 
  • आईजीएल का शेयर 1:50 बजे 0.34% या 1.30 रुपये बढ़कर 386.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा चुके हैं 

एबीएन बिजनेस डेस्क। गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने निवेशकों को मंगलवार को बड़ी गुड़ न्यूज दी है। कंपनी ने पहली बार बोनस इश्यू का एलान किया है। रेगुलेटरी फाईलिंग के मुताबिक, कंपनी हर एक 1 शेयर पर निवेशकों को 1 बोनस शेयर देगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार (10 दिसंबर) को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की। 

आईजीएल का शेयर 1:50 बजे 0.34% या 1.30 रुपये बढ़कर 386.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा चुके हैं। आईजीएल ने 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि प्रत्येक 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपये का पूरी तरह से पेड अप शेयर दिया जायेगा। 

आईजीएल ने रेगुलेटरी फाईलिंग में कहा कि एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड अप प्रत्येक शेयर पर 1 शेयर दिया जायेगा। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है। इसे शेयरहोल्डर्स की तरफ से बोनस इश्यू को अप्रूवल मिलने के बाद तय किया जायेगा। 

शुरुआती कारोबार में 2.26% चढ़ा शेयर 

आईजीएल के शेयर में आज सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का शेयर मंगलवार (10 दिसंबर) सुबह 2.26% चढ़कर खुला। वहीं, बीते एक सप्ताह में कंपनी का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,066