Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने लॉन्च किया कॉन्ग्लोमरेट फंड

आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने लॉन्च किया कॉन्ग्लोमरेट फंड
विज्ञापन
  • सिर्फ 100 रुपये से शुरू करें बड़े बिजनेस घरानों में निवेश 
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड 22 सेक्टर्स की 169 कंपनियों में निवेश का अवसर देगा, जो इरए के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 33 प्रतिशत हिस्सा हैं 

एबीएन बिजनेस डेस्क। आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने बड़े बिजनेस घरानों पर फोकस करते हुए आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड नाम से एक नया फंड लॉन्च किया है। निवेशक बिड़ला ग्रुप के इस न्यू फंड आॅफर पर 5 दिसंबर से 19 दिसंबर 2024 तक दांव लगा सकते हैं। यह ओपन-एंडेड इक्विटी फंड, भारत का पहला ऐसा फंड है जो खासतौर पर बड़े बिजनेस घरानों में पैसा लगायेगा और निवेशकों को टाटा, रिलायंस और अदाणी जैसे कॉन्ग्लोमरेट की ग्रोथ का फायदा उठाने का मौका देगा। 

क्या होता है कॉन्ग्लोमरेट? 

कॉन्ग्लोमरेट ऐसे बड़े बिजनेस होते हैं, जो कई पीढ़ियों से दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं। इनके मजबूत बिजनेस मॉडल और सस्ती फंडिंग की सुविधा उन्हें बड़े पैमाने पर और विविधता के साथ लगातार बढ़ने में मदद करती है। चूंकि बिड़ला ग्रुप का नया फंड देश के बड़े बिजनेस घरानों पर फोकस करेगा, तो ऐसे में आप इसमें निवेश करके, इन कॉन्ग्लोमरेट की लॉन्ग टर्म ग्रोथ से फायदा उठा सकते हैं। 

आदित्य बिड़ला कॉन्ग्लोमरेट फंड में निवेश शुरू करें सिर्फ 100 से! 

लंपसम निवेश और स्विच-इन : आप इस फंड में कम से कम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसके बाद, आप 1 रुपये के गुणकों में और निवेश कर सकते हैं। मंथली, वीकली और डेली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान : अगर आप सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिये निवेश करना चाहते हैं, तो न्यूनतम 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आप 1 रुपये के गुणकों में अपनी राशि बढ़ा सकते हैं। यह सुविधाजनक न्यूनतम राशि निवेशकों को छोटे कदमों से निवेश शुरू करने और अपने निवेश पोर्टफोलियो को व्यवस्थित तरीके से बढ़ाने का मौका देती है।

169 कंपनियों में निवेश का मौका, 33% मार्केट कैप होगा कवर

आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड 22 सेक्टर्स की 169 कंपनियों में निवेश का अवसर देगा, जो बीएसई के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का 33 प्रतिशत हिस्सा हैं। इस फंड में 36 लार्जकैप, 30 मिडकैप और 103 स्मॉलकैप शेयरों का विविध मिश्रण शामिल हैं, जो निवेशकों को व्यापक ग्रोथ पोटेंशियल और सेक्टोरल डाइवर्सिटी का लाभ प्रदान करता है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉन्ग्लोमरेट फंड के फीचर

कुणाल सांगोई और हरीश कृष्णन आदित्य बिड़ला सन लाइफ कांग्लोमरेट फंड के लिए फंड मैनेजर होंगे। यह फंड बीएसई सेलेक्ट बिजनेस ग्रुप्स इंडेक्स टीआरआई पर आधारित है।

इक्विटी-आधारित थीमेटिक फंड

यह अपनी तरह का पहला इक्विटी-ओरिएंटेड थीमेटिक फंड है, जो अपनी कुल संपत्ति का 80% तक देश के बड़े बिजनेस घरानों में निवेश करेगा।

विविधता से भरा पोर्टफोलियो

इस फंड का निवेश 41 इंडस्ट्री और करीब 20 सेक्टर तक फैला है, जिससे यह अलग-अलग सेक्टर में मजबूत विविधता सुनिश्चित करता है। यह फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों का मिला-जुला पोर्टफोलियो रखेगा।

एक्टिव फंड मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी

फंड मैनेजर देश के बड़े बिजनेस घरानों की कंपनियों को उनके ग्रोथ प्रॉस्पेक्ट्स के आधार पर चुनता है। यह फंड बड़े ग्रुप पर ध्यान देते हुए मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर ज्यादा फोकस करेगा।

लंबी अवधि के निवेश के लिए उपयुक्त

यह इक्विटी फंड उन निवेशकों के लिए सही है, जिनका निवेश समय 3-5 साल या उससे ज्यादा का है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,842