Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाले क्लब में शामिल देश की चौथी कंपनी बनी इंफोसिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
8 लाख करोड़ मार्केट कैप वाले क्लब में शामिल देश की चौथी कंपनी बनी इंफोसिस
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। आईटी कंपनी इंफोसिस के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, यह कंपनी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी कंपनियों के क्लब में शामिल हो गई है। बता दें कि इस क्लब में 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनियां शामिल हैं। अब इंफोसिसि इस क्लब में एंट्री करने वाली देश की चौथी कंपनी बन गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कंपनी का शेयर सालभर के उच्च स्तर पर पहु्ंच गया। सुबह के कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इंफोसिस के शेयर का भाव 1,913 रुपये तक पहुंच गया। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 8 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही इंफोसिस के नाम यह उपलब्धि जुड़ गई। इससे पहले रिलायंस और टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक का एमकैप ही देश में 8 लाख करोड़ रुपये के पार गया है। हालांकि, 1,913 रुपये तक पहुंचने के बाद बीएसई पर इंफोसिस का शेयर कारोबार के अंत में 1863.63 रुपये पर बंद हुआ। इसके कारण कंपनी का एमकैप 7.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। बता दें कि इंफोसिस देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक है। कंपनी की शुरुआत एन नारायणमूर्ति और सहयोगियों ने 40 साल पहले की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी कंपनी इंफोसिस अपने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के परिणाम जल्द 12 जनवरी तक जारी करने वाली है।
विज्ञापन