Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 16 रुपये बढ़ी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 16 रुपये बढ़ी
विज्ञापन
  • रांची सहित पूरे झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

एबीएन बिजनेस डेस्क। 2024 के अंतिम महीने दिसंबर के पहले दिन ही लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। 1 दिसंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

गैस के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण अब 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गयी है। 1 दिसंबर 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई जिस कारण से अब 19 किलो वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 1977 रुपये हो गयी है। नवंबर में इसकी कीमत 1961 रुपये थी। 

अगर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम पिछले कुछ महीने से स्थिर हैं। फिलहाल रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपये है। घरेलू गैस की कीमत में अंतिम बार बदलाव मार्च 2024 में देखने को मिला था जिसमें 100 रुपये की कटौती की गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,945