Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार में लौट रहे विदेशी निवेशक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय शेयर बाजार में लौट रहे विदेशी निवेशक
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लौट रहे हैं। पिछले तीन दिनों में FPI ने 11,113 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे पहले लगभग दो महीनों तक एफपीआई ने बाजार से 1,55,730 करोड़ रुपए की निकासी की थी। यह बदलाव भारतीय इक्विटी मार्केट में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। एफपीआई ने 25 नवंबर को 9,947 करोड़ रुपए और 26 नवंबर को 1,157 करोड़ रुपए का निवेश किया। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले तीन दिनों में 7,516 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। डीआईआई ने नवंबर में अब तक 30,042 करोड़ रुपए और इस साल अक्टूबर में 107,254 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, अक्टूबर में एक्सचेंजों के माध्यम से 113,858 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने के बाद, एफपीआई ने 22 नवंबर तक 41,872 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची। इससे इस साल 1 अक्टूबर से अब तक कुल निकासी 155,730 करोड़ रुपए हो गई। 21 नवंबर से अब तक बेंचमार्क सेंसेक्स 3.98 फीसदी या 3,079 अंक बढ़कर 80,234.08 पर पहुंच गया है। 22 नवंबर को जब सेंसेक्स 1,961 अंक या 2.54 फीसदी बढ़कर 79,117.11 पर पहुंचा, तब एफपीआई ने सिर्फ 1,278 करोड़ रुपए निकाले। बुधवार को सेंसेक्स में 230 अंकों की तेजी आई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,779