Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 325
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

निवेशकों को 6.80 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
निवेशकों को 6.80 लाख करोड़ स्वाहा
विज्ञापन

शेयर मार्केट में हाहाकार 

एबीएन बिजनेस डेस्क। विश्लेषकों के अनुसार बाजार में गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी की वजह से हुई है। शेयर बाजार में गिरावट के कारण शुक्रवार को निवेशकों की संपत्ति 6.80 लाख करोड़ रुपये घट गयी। बीएसई सेंसेक्स 662.87 अंक गिरकर 79,402.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 927.18 अंक टूटकर 79,137.98 पर आ गया था। 

विश्लेषकों के अनुसार बाजार में गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी की वजह से हुई है। 
भारी गिरावट के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6,80,383.26 करोड़ रुपये घटकर 4,36,98,921.66 करोड़ रुपये (5.20 लाख करोड़ डॉलर) पर रहा।

विज्ञापन