Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर बाजार में लगातार गिरावट से मचा हाहाकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेयर बाजार में लगातार गिरावट से मचा हाहाकार
विज्ञापन

मिडकैप-स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली से बाजार में हाहाकार 

एबीएन बिजनेस डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सोमवार को 73.48 अंक की गिरावट के साथ 81,151.27 के लेवल पर बंद हुआ। 

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 72.95 अंक लुढ़ककर 24,781.10 के लेवल पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 1.63 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी टूटकर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.80 लाख करोड़ रुपए घट गई। आटो को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 अक्टूबर को घटकर 453.35 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 18 अक्टूबर को 458.15 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह इरए में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.08 लाख करोड़ रुपये घटा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.08 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी है। 

एशियाई बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि सियोल और शंघाई में तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1. 04 प्रतिशत बढ़कर 73. 82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अपने शुरूआती निचले स्तरों से उबरते हुए, बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 218. 14 अंक मजबूत होकर 81,224. 75 पर बंद हुआ था। निफ्टी 104. 20 अंक बढ़कर 24,854. 05 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,475