Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर मार्केट : एक दिन में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेयर मार्केट : एक दिन में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़
विज्ञापन

शेयर बाजार निवेशकों को बड़ा झटका 

एबीएन बिजनेस डेस्क। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ, जिस कारण निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निवेशकों को एक दिन में 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 221.45 अंक की गिरावट के साथ 24,751.65 पर बंद हुआ, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 494.75 अंक लुढ़ककर 81,006.61 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एलएंडटी और एसबीआई टॉप गेनर रहे। इस बीच, बजाज आॅटो, श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम, नेस्ले इंडिया और हीरो मोटोकॉर्प 17 अक्टूबर को निफ्टी 50 में टॉप लूजर स्टॉक्स के तौर पर उभरे। 

निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ स्वाहा 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के लगभग 463.3 लाख करोड़ से घटकर लगभग 457.3 लाख करोड़ हो गया। यानी इससे निवेशकों को एक दिन में लगभग ?6 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। माना जा रहा है कि शेयर बाजार में हाल के दिनों में गिरावट के लिए कई विपरीत परिस्थितियों वजह हो सकती हैं। इनमें पश्चिम एशिया में तनाव में ताजा वृद्धि, चीन की प्रोत्साहन घोषणाओं के बाद विदेशी पूंजी का भारी बहिर्गमन और अब तक दूसरी तिमाही के नतीजें शामिल हो सकते हैं। 

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल 

लाइवमिंट के मुताबिक, निफ्टी आईटी को छोड़कर, जिसमें 1.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, सभी क्षेत्रीय सूचकांक (सेक्टोरल इंडेक्स) गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें निफ्टी रियल्टी (3.76 प्रतिशत नीचे), आॅटो (3.54 प्रतिशत नीचे), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.20 प्रतिशत नीचे) और मीडिया (2.18 प्रतिशत नीचे) भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान दोपहर में 17 अक्टूबर को एसबीआई को छोड़कर बैंक निफ्टी का हर शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी बैंक के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में भी भारी गिरावट देखी गयी। 

बीते सत्र में भी गिरावट 

बीते सत्र यानी बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 173.52 अंकों की गिरावट के साथ 81,646.60 अंकों पर खुला था और 319 अंक टूटकर 81,501.36 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 50 भी कल 48.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,008.55 अंकों पर खुला था और आखिर में 86.05 अंक की गिरावट के साथ 24,971.30 के लेवल पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,149