Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

शेयर बाजार में गिरावट के जानें चार प्रमुख कारण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शेयर बाजार में गिरावट के जानें चार प्रमुख कारण
विज्ञापन
  • इन शेयरों ने निवेशकों के डुबोये 3 लाख करोड़ रुपये

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजारों में आज 30 सितंबर को जोरदार गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1035 अंक लुढ़ककर 84,535 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी भी करीब 293 अंक टूटकर 25,885 के स्तर पर आ गया। जिसके चलते निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग ऑटो और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपए घटकर 475.27 लाख करोड़ रुपए पर आ गया यानि निवेशकों को 3 लाख करोड़ का घाटा हुआ। शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर लिस्टेड टॉप-30 लार्जकैप कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयर खबर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सबसे ज्यादा ICICI बैंक शेयर टूटा था और ये 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1283 रुपए पर पहुंच गया था। इसके अलावा एक्सिस बैंक शेयर में 1.63 फीसदी की गिरावट आई और ये 1251.40 रुपए पर आ गया। 

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर (रिलायंस शेयर) भी 1.81 फीसदी गिरकर 2997 रुपए पर कारोबार कर रहा था। तो वहीं टाटा मोटर्स का शेयर 1.20 फीसदी टूटकर 980 रुपए पर आ गया। एशियाई बाजारों में कमजोरी ने घरेलू शेयर बाजार पर दबाव डाला है। 

जापान के निक्केई-225 इंडेक्स में 5% से अधिक की गिरावट देखी गयी, जिसका कारण लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनावों में शिगेरू इशिबा की जीत मानी जा रही है, जिन्हें जापान का अगला प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा, कोरियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गयी। अमेरिका में नैस्डैक इंडेक्स और S&P 500 भी नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,373