Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

झारखंड : राजधानी के लोगों को रूला रहा तरकारी का दाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राजधानी के लोगों को रूला रहा तरकारी का दाम
विज्ञापन

रांची में रुला रहे हरी सब्जियों के दाम, धनिया पत्ता 400 रुपया किलो

एबीएन बिजनेस डेस्क। रांची की सब्जी मंडियों में हरी सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। वहीं, आलू, प्याज और टमाटर के अलावा अदरक व लहसुन भी महंगे हो गये हैं। सबसे ज्यादा भाव धनिया पत्ता के बढ़े हैं। यह सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। 

किसानों और व्यापारियों का कहना है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी हुई है। छठ पूजा के बाद ही सब्जियां सस्ती हो सकती हैं। इधर, महंगाई से परेशान लोग अब पाव के हिसाब से खरीदारी करने लगे हैं। राजधानी की सब्जी मंडियों में इक्का-दुक्का को छोड़ ज्यादातर सब्जियां 40 रुपये प्रति किलो या इससे अधिक में बिक रही हैं। 

बंदगोभी, बैंगन व कद्दू 40-40 रुपये प्रति किलो, जबकि गाजर, परवल व करेला 50-50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। अन्य सब्जियों में बोदी 60 रुपये, झींगा 60 रुपये, फूलगोभी 70 रुपये और बिंस व मूली 80-80 रुपये किलो मिल रहे हैं। वहीं, टमाटर भी 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। केवल भिंडी और कच्चा पपीता 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। 

आमतौर पर हरी सब्जियां महंगी होने पर लोग आलू से काम चलाते हैं, लेकिन इन दिनों लाल और सफेद आलू भी 40 से 35 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। प्याज 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। उधर, सब्जियों का स्वाद बढ़ानेवाला लहसुन और अदरक भी महंगे हो गया हैं। लहसुन 360 रुपये, जबकि अदरक 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,599