- चीन से आयी इस खबर से भारतीय मेटल कंपनियां खुश, शेयरों में जबरदस्त तेजी
एबीएन बिजनेस डेस्क। मंगलवार (24 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार चौथे कारोबारी दिन आल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,112 और निफ्टी ने 25,993 का स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 84,914 जबकि निफ्टी 1.35 अंक की बढ़त के साथ 25,940 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं भारतीय मेटल सेक्टर के शेयर्स में शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई मेटल इंडेक्स 2.78 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।
दरअसल चीन के सेंट्रल बैंक पीपल्स बैंक आफ चाइना के द्वारा ब्याज दर कटौती करने के बाद से भारतीय मेटल शेयर्स में 6% की तेजी आई है। नाल्को का शेयर 6.16 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है इस वजह से शेयर ने 191.40 रुपए के लेवल पर पहुंच गया वहीं टाटा स्टील का शेयर 4.29 फीसदी की तेजी के साथ 160.55 रुपए के लेवल पर पहुंच गया।
एनएमडीसी का शेयर 3.90 फीसदी की तेजी के साथ 223.95 रुपए के लेवल पर पहुंच गया और सेल कंपनी का शेयर 3.20 फीसदी की तेजी के साथ 133.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। इसके अलावा खरह स्टील, जिंदल स्टील, वेदांता, हिंडाल्को और हिंदुस्तान कॉपर जैसे शेयर्स में भी तेजी देखने को मिली है।
दरअसल, मंगलवार के दिन चीन के सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने कहा है कि वह उधार लेने की लागत को कम करने की योजना बना रहे हैं साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था में और अधिक लिक्विडिटी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। गवर्नर ने ऐलान किया है कि 7 दिन के रिवर्स रेपो रेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 1.50% कर दिया गया है।