Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

टाटा स्टील कर्मियों को मिलेगा करीब 18 प्रतिशत बोनस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटा स्टील कर्मियों को मिलेगा करीब 18 प्रतिशत बोनस
विज्ञापन

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.89 प्रतिशत मिलेगा बोनस

एबीएन बिजनेस डेस्क। दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटा स्टील प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस समझौता हो गया है। इस बार कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा। कर्मचारियों के खाते में किस दिन पैसे आयेंगे, इसकी तारीख भी तय हो गयी है। विश्वकर्मा पूजा से पहले ही इस बार टाटा स्टील के कर्मचारियों के खाते में बोनस के पैसे आ जायेंगे। 

प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के मुताबिक, टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच 303.13 करोड़ रुपए बोनस के रूप में बांटे जाएंगे। कंपनी के 27,454 कर्मचारी बोनस के हकदार हैं। बोनस समझौते में कहा गया है कि कुल 303.13 करोड़ रुपए में से 168.64 करोड़ रुपए जमशेदपुर और ट्यूब डिवीजन के कर्मचारियों में बंटेगा। जमशदेपुर और ट्यूब्स के 11,654 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। 

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घोषित बोनस में कहा गया है कि ओल्ड सीरीज में एक्चुअल अटेंडेंस पर अधिकतम 4.09 लाख रुपए बोनस मिलेंगे। वहीं, एक्चुअल अटेंडेंस पर न्यू सीरीज वालों को अधिकतम 1.13 लाख रुपये मिलेंगे। टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस बार न्यूनतम 38,203 रुपये बोनस मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,524