Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

मुकेश अंबानी की जियो देशभर में नंबर 1 पर बरकरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुकेश अंबानी की जियो देशभर में नंबर 1 पर बरकरार
विज्ञापन
  • मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की धूम: साल 2023-24 में जोड़े 4.24 करोड़ नये ग्राहक, 5जी में दबदबा 
  • देश में 5जी नेटवर्क की 85% क्षमता जियो के पास है। इसके अलावा, भारत में कुल डेटा इस्तेमाल का 60% हिस्सा जियो का है
  • जियो का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़ा, कंपनी ने कमाये 26,478 करोड़ रुपये 

निशा आनंद 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल यानी 2023-24 में जियो के 4.24 करोड़ नए ग्राहक जुड़े हैं। अब कंपनी के कुल 48.18 करोड़ ग्राहक हो गये हैं। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जियो के 10.8 करोड़ से ज्यादा ग्राहक 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे जियो ट्र5जी कहा जाता है। देश में 5जी नेटवर्क की 85% क्षमता जियो के पास है। इसके अलावा, भारत में कुल डेटा इस्तेमाल का 60% हिस्सा जियो का है। 

जियो ने पूरे देश में 5जी नेटवर्क बिछाया 

रिलायंस जियो ने बताया कि उसने पूरे देश में 5जी नेटवर्क बहुत जल्दी बिछा दिया है। अब जियो के कुल डेटा में से लगभग 30% डेटा 5जी नेटवर्क पर चल रहा है। और ये जो 5जी डेटा है, वो सारा जियो के ही 5जी और 4जी नेटवर्क के साथ मिलकर चल रहा है। 

जियो की सफलता की कहानी 

साल 2016 में जियो ने 4जी सेवा शुरू की थी। उसके बाद से जियो ने बहुत तरक्की की है। पिछले साल जियो की कमाई 11% बढ़कर 15.9 अरब डॉलर हो गयी। वहीं, कंपनी का मुनाफा भी 12.7% बढ़कर 6.8 अरब डॉलर हो गया। मुंबई की इस बड़ी कंपनी का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसमें ऊर्जा, रिटेल, मनोरंजन, पेट्रोकेमिकल, प्राकृतिक गैस, टेलीकॉम और मीडिया शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,459