एबीएन बिजनेस डेस्क। सेंसेक्स 145.52 अंक चढ़कर 80,664.86 अंक के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 84.55 अंक की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये नौ पैसे टूटकर 83.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज आयी उछाल में विदेशी फंडों की ताजा आमद और स्टेट बैंक आफ इंडिया में खरीदारी की अहम भूमिका रही।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 80,664.86 के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 343.2 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80,862.54 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
वहीं, एनएसई निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 24,586.70 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 132.9 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 24,635.05 के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।