Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

चुनाव खत्म, अब महंगाई की मार शुरू, दूध हुआ दो रुपये महंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुनाव खत्म, अब महंगाई की मार शुरू, दूध हुआ दो रुपये महंगा
विज्ञापन

अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ायी दूध की कीमतें

दाल-सब्जी के बढ़े दामों के साथ महंगाई की चौतरफा मार

एबीएन बिजनेस डेस्क। चुनाव बीतते ही उपभोक्ताओं पर महंगाई की जोरदार मार पड़ी है। आज मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके पहले अमूल ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। पिछले हफ्ते ही एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों में पांच फीसदी तक की वृद्धि कर दी थी, जिससे आम उपभोक्ताओं का सफर महंगा हो गया था। 

माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ सकती है। मदर डेयरी ने आज नये मूल्य जारी करते हुए बताया है कि टोंड दूध अब 54 रुपये प्रति लीटर की बजाय 56 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। 

गाय का दूध भी अब 56 रुपये प्रति लीटर की बजाय 58 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। फुल क्रीम दूध अब 66 रुपये प्रति लीटर की बजाय 68 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 70 रुपये की बजाय 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,165