Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

मई में रिकार्ड 20.45 लाख करोड़ का यूपीआइ से हुआ लेनदेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मई में रिकार्ड 20.45 लाख करोड़ का यूपीआइ से हुआ लेनदेन
विज्ञापन

यूपीआइ ट्रांजैक्शन ने मई में बनाया नया रिकॉर्ड

अप्रैल 2016 में यूपीआइ शुरू होने के बाद से अब तक मई में सबसे ज्यादा लेनदेन हुए हैं

एबीएन बिजनेस डेस्क। यूपीआइ लेनदेन ने मई में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने के 13.30 अरब लेनदेन की तुलना में इस महीने 14.04 अरब लेनदेन हुए। रकम के मामले में भी मई में 20.45 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो अप्रैल के 19.64 लाख करोड़ रुपये से 4% ज्यादा है। 

अगर हम पिछले साल मई से तुलना करें, तो इस साल लेनदेन की संख्या में 49% और रकम के मामले में 39% का इजाफा हुआ है। अप्रैल 2016 में यूपीआई शुरू होने के बाद से अब तक मई में सबसे ज्यादा लेनदेन हुए हैं। 

आइएमपीएस लेनदेन में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मई में लेनदेन की संख्या अप्रैल के 550 मिलियन के मुकाबले 1.45% बढ़कर 558 मिलियन हो गयी। रकम के मामले में भी बढ़ोतरी देखी गयी, मई में 6.06 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो अप्रैल के 5.92 लाख करोड़ से 2.36% ज्यादा है। पिछले साल मई के मुकाबले इस साल लेनदेन की मात्रा 12% और रकम 15% ज्यादा रही। 

फास्टैग लेनदेन में भी बढ़ोतरी हुई है। मई में 347 मिलियन लेनदेन हुए, जो अप्रैल के 328 मिलियन से 6% ज्यादा है। लेनदेन की रकम भी बढ़ी, मई में 5,908 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो अप्रैल के 5,592 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले साल मई के मुकाबले इस साल लेनदेन की मात्रा 4% और रकम 9% ज्यादा रही।

लेकिन आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में गिरावट आयी है। अप्रैल में 95 मिलियन लेनदेन के मुकाबले मई में 90 मिलियन लेनदेन हुए, यानि 4% की गिरावट। रकम के मामले में भी गिरावट देखी गयी, मई में 23,417 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जो अप्रैल के 25,172 करोड़ रुपये से 7% कम है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,711