टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा कोवाड रोड पर ग्राम दशारो के शिव मंदिर के पास रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों चालक में एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार शाम 4:15 की बतायी जाती है।
दोनों की पहचान ग्राम दशारो निवासी मृतक कालेश्वर सिंह 44 वर्ष पिता स्व बैजनाथ महतो व मो सलीम अंसारी 25 वर्ष पिता इस्लाम अंसारी के रूप में कई गयी है। घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए मोहम्मद सलीम को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया है। गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुँची।इसी बीच क्षेत्र भ्रमण से लौट रही कोडरमा विधायक भी घटना स्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाया व जाम को समाप्त करवायी। मरकच्चो पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.