Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

पतंजलि फूड्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पतंजलि फूड्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ हुआ दोगुना
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। पतंजलि फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 254.53 करोड़ रुपये रहा है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 112.28 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल आय घटकर 7,845.79 करोड़ रुपये रह गयी

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 7,845.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,524.67 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी 8,371.03 करोड़ रुपये से घटकर 7,510.71 करोड़ रुपये रह गए।

महेंद्र सिंह धोनी को सनरिच का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की

कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को महाकोश तथा सनरिच का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा भी की। बयान के अनुसार, धोनी का साथ कंपनी के खाद्य तेल खंड को मजबूत करेगा।

वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में खाद्य एवं एफएमसीजी खंड ने 2,487.62 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। पतंजलि फूड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अस्थाना ने कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष की पहली छमाही सकारात्मक रुख पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,640