Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

टाटा ग्रुप्स अब देश में ही बनायेगा आइफोन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटा ग्रुप्स अब देश में ही बनायेगा आइफोन
विज्ञापन
  • विस्ट्रॉन फैक्ट्री का किया अधिग्रहण, दुनिया भर में होगा निर्यात

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आने वाले ढाई साल में टाटा ग्रुप्स भारत में शीघ्र ही आइफोन का निर्माण शुरू कर देगा। ये डिवाइस भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के आईफोन प्रशंसकों तक पहुंचाया जायेगा। 

टाटा ग्रुप्स ने भारत में आइफोन बनाने वाली विस्ट्रॉन फैक्ट्री का अधिग्रहण कर लिया है। आइटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कंफर्म किया है कि टाटा ग्रुप जल्द भारत में आईफोन को बनाना शुरू कर देगा जिन्हें भारत के साथ-साथ दुनियाभर में एक्सपोर्ट किया जायेगा। 

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा कि मंत्रालय वैश्विक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के विकास में पूरी तरह से समर्थन में खड़ा है, जो भारत को अपना विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग और टैलेंट पार्टनर बनाना चाहते हैं और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स शक्ति बनाने के पीएम के लक्ष्य को साकार करना चाहते हैं।

कंपनी का किया अधिग्रहण

उन्होंने बताया कि टाटा ग्रुप्स ने भारत में आइफोन बनाने वाली विस्ट्रॉन फैक्ट्री पर अधिग्रहण कर लिया है। यह कंपनी भारत के कर्नाटक राज्य के साउथईस्ट में स्थित है। विस्ट्रॉन ने 2008 में भारत में अपनी शुरुआत की थी। उस समय यह कई कंपनियों के डिवाइस के लिए रिपेयरिंग का काम करती थी। 

बाद में लगभग 9 साल बाद कंपनी ने अपना बिजनेस बढ़ाते हुए आईफोन मैन्युफेक्चरिंग का काम शुरू किया। टाटा और विस्ट्रॉन की डील लगभग एक साल से चल रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। 2024 में इस फैक्ट्री से 1.8 बिलियन आईफोन को मैन्युफेक्चर किया जायेगा। 

साथ ही कंपनी मेनफोर्स भी बढ़ाने का विचार कर रही है, फिलहाल इस फैक्ट्री में 10000 लोग काम करते हैं। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि विस्ट्रॉन को भारत में नुकसान का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि एपल उससे फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन के मुकाबले ज्यादा मार्जिन लेता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,848