Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

इलेक्ट्रिक वाहनों की नयी ब्रांड पहचान बनाने में जुटी टाटा मोटर्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इलेक्ट्रिक वाहनों की नयी ब्रांड पहचान बनाने में जुटी टाटा मोटर्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर टाटा मोटर्स उत्साहित

एबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को एक नयी ब्रांड पहचान की पेशकश की। कंपनी 2026 तक दस नये बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। 

टाटा मोटर्स की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के साथ ईवी की पेशकश बढ़ रही है और ऐसे में ग्राहक एक बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। बयान में कहा गया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्यवसाय के लिए नयी ब्रांड पहचान टाटा डॉट ईवी पेश की गयी है, जो इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ने के लिए एक सामूहिक पहल की दिशा में उठाया गया कदम है। 

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विपणन, बिक्री और सेवा रणनीति प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि कंपनी टाटा डॉट ईवी के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हमारी नयी ब्रांड पहचान स्वच्छ ऊर्जा गतिशीलता समाधानों को अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि चार-पहिया ईवी खंड में कंपनी की 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,927