Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 191
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

टाटा मोटर्स ने दर्ज किया 3,300 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटा मोटर्स ने दर्ज किया 3,300 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा
विज्ञापन
  • टाटा मोटर्स  का कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये था

एबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को 30 जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 3,300.65 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। टाटा मोटर्स ने फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही  में 4,950.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

परिचालन से समेकित राजस्व 1,01,528.49 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 71,227.76 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये था।

मांग बढ़ने से मिला फायदा 

मजबूत थोक मांग के कारण जैगुआर लैंड रोवर का राजस्व 57 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब पाउंड हो गया। इसके परिणामस्वरूप ब्याज और टैक्स से पहले की कमाई मार्जिन 1,300 आधार अंक बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गयी।

बदलाव के कारण कमर्शियल वाहन की मात्रा पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत कम थी। हालांकि, कंपनी का एबिट मार्जिन 6.5 प्रतिशत तक सुधर गया क्योंकि कंपनी मांग बढ़ाने पर ज्यादा फोकस कर रही थी। पैसेंजर वाहन बिजनेस में 11.1 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि देखी गयी।

विज्ञापन