Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

पेट्रोल-डीजल के नये दाम जारी, जानें नयी कीमत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेट्रोल-डीजल के नये दाम जारी, जानें नयी कीमत
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅइल की कीमतों में बदलाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भारी बढ़ोत्तरी या कटौती नहीं हुई है। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। इसके साथ ही भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी कर दिए हैं। 

कहीं घटे-कहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की नयी रेट लिस्ट जारी किये जाने के बाद भी देश के प्रमुख शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया। बात करें नोएडा की तो यहां पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 96.76 रु प्रति लीट बिक रहा है। वहीं डीजल 11 पैसे बढ़कर 89.93 रु लीटर हो गया है। 

इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता हुआ और 96.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में भी पेट्रोल 41 पैसे सस्ता हुआ है और 96.77 रु लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 40 पैसे घटा है और 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है। 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत 

  • दिल्ली : पेट्रोल 96.65 रुपये, डीजल 89.82 रुपये 
  • मुंबई : पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये 
  • चेन्नई : पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये 
  • कोलकाता : पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,550