Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

आर्थिक सुस्ती के बीच ग्लोबल इकोनॉमी में करीब आधा योगदान देंगे भारत-चीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आर्थिक सुस्ती के बीच ग्लोबल इकोनॉमी में करीब आधा योगदान देंगे भारत-चीन
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही ग्लोबल इकोनॉमी की इस साल की ग्रोथ में भारत और चीन मिलकर करीब आधा योगदान देंगे, जिससे एशिया असाधारण प्रदर्शन करने वाला महाद्वीप बनकर उभरेगा। चीन के एक शोध संस्थान ने यह अनुमान जताया है।

चीन सरकार के अग्रणी शोध संस्थान बाओ फोरम फॉर एशिया (बीएफए) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2023 में एशियाई अर्थव्यवस्थाएं दुनिया के समग्र आर्थिक पुनरुद्धार की रफ्तार को बनाये रखे हुए हैं। इस तरह वैश्विक आर्थिक सुस्ती के दौर में एशिया का प्रदर्शन असाधारण साबित हो रहा है।

हैनान प्रांत के बाओ में आयोजित चार-दिन के सम्मेलन के पहले दिन एशियाई आर्थिक परिदृश्य एवं एकीकरण में प्रगति शीर्षक वाली यह रिपोर्ट जारी की गयी। इसके मुताबिक, वर्ष 2023 में एशिया की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर वर्ष 2022 के 4.2 प्रतिशत से बढ़कर 4.5 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।

रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत और चीन इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि में मिलकर आधा योगदान देने वाले हैं। इस तरह एशियाई अर्थव्यवस्थाएं वर्ष 2023 में समग्र आर्थिक वृद्धि को तेज करने में प्रमुख इंजन बनी हुई हैं।

आईएमएफ का अनुमान है कि इस साल भारत की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहेगी जबकि चीन की वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रह सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,983