Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नयी रेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नयी रेट
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर देखने को मिल रहा है। 

इस क्रम में आज यानी शनिवार को देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। जिसके अनुसार कई शहरों में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि देश का एक शहर ऐसा भी है जहां पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे कम बने हुए हैं। 

आपको बता दें कि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि पोर्ट ब्लेयर देश की ऐसी जगह है जहां पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ती दरों में मिल रहा है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपए लीटर और डीजल 79.74 रुपए लीटर पर बिक रहा है। 

गौरतलब है कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों को अपडेट करती हैं। जिसके बाद देशभर में तेल के खुदरा मूल्य तय किए जाते हैं। आपको बता दें की देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल की ताजा कीमतों को लिस्ट जारी कर देती हैं। जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नजर आता है। 

तेल की कीमतों में डीलर कमीशन और दूसरी तरह के टैक्स जोड़ने के बाद मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम वास्तव में कच्चे तेल की कीमतों के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर आते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,094