Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

एसबीआइ : 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों पर होगा असर

एसबीआइ : 42 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों पर होगा असर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले है। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंक ब्रांच का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इस बारे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने कहा कि 30- 31 जनवरी को यूनियन फोरम आफ बैंक यूनियंस की बुलाई गई दो दिनों की हड़ताल से उनकी ब्रांच में कामकाज पर असर पड़ सकता है। 

बैंक कर्मचारियों की ये हड़ताल पूरे देश की बैंक ब्रांच के कर्मचारी शामिल होने वाले हैं। बेहतर होगा कि ग्राहक पहले ही अपना ब्रांच से जुड़ा काम निपटा लें। आपको बता दें, देशभर में एसबीआइ के 42 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर हैं। ऐसे में बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि हड़ताल से पहले यानी 27 जनवरी तक ग्राहक अपने सभी जरुरी काम निपटा लें। 28 जनवरी को चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेगा तो 29 को रविवार की छुट्टी है। 

बैंक का कामकाज पूरे 4 दिन तक प्रभावित रहने की संभावना है। रइक ने कहा कि हमें भारतीय बैंक संघ ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है। एसबीआइ ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,570