Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

अब अपने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी अमेजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब अपने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी अमेजन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया में मंदी के बादल मंडराने लगे हैं। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने नये साल में अपने कर्मचारियों की छंटनी की योजना को बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया है। कंपनी ने करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जायेगी। 

इस बार कंपनी के सीईओ ने खुद सामने आकर कहा कि लागत घटाने के लिए करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी।अमेजन के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को भेजे नोट में कहा है कि कारोबार पर हुए असर के बीच कंपनी की लागत घटाने के लिए छंटनी जरूरी हो गई है। इसके लिए जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उन्हें 18 जनवरी से इसकी सूचना मिलनी शुरू हो जायेगी। 

उल्लेखनीय है कि यह छंटनी कंपनी में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की करीब 6 फीसदी रहेगी। अमेजन में फिलहाल कॉरपोरेट वर्कफोर्स के तौर पर तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,374