Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, 61,000 के नीचे हुआ बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, 61,000 के नीचे हुआ बंद
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख की वजह से बाजार में गिरावट आयी।

 बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 104.33 अंक गिरकर 61,189.87 अंक पर खुला। बाद में 60,593.56 से 61,327.21  के दायरे में कारोबार करने के बाद  636.75 अंक या 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 60,657.45 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.60 अंक या 1.04 फीसदी फिसलकर 18,042.95 अंक पर बंद हुआ।

केवल दो कंपनियों के शेयर चढ़े
सेंसेक्स की कंपनियों में केवल मारुति और टीसीएस के शेयर क्रमश: 0.22 फीसदी और 0.10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। पावर ग्रिड के शेयर में 2.09 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट आयी। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर भी गिरावट में रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.86 प्रतिशत गिरकर 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 628.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुए।

विज्ञापन