Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

नये साल के पहले ही दिन से महंगाई का झटका लगना शुरू, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नये साल के पहले ही दिन से महंगाई का झटका लगना शुरू, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • पहली जनवरी को ही 25 रुपया महंगा हुआ गैस सिलेंडर

एबीएन बिजनेस डेस्क। साल 2023 में नये साल का जश्न मना रहे लोगों को सुबह-सुबह महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हो गई है। इस वृद्धि के बाद से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचे जायेंगे। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। 

चार महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट चेक करें

  • दिल्ली-     1053 रुपये
  • मुंबई-       1052.5 रुपये
  • कोलकाता- 1079 रुपये
  • चेन्नई-       1068.50 रुपये

ओएमसी ने पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसे संचयी रूप से बढ़ाकर 153.5 रुपये कर दिया गया था। कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। ओएमसी ने पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की, फिर मई महीने में फिर से 50 रुपये और 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की। आखिरकार उसने पिछले साल जुलाई में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,258