Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

66,999 रुपये में मिलेगा देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
66,999 रुपये में मिलेगा देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25
विज्ञापन

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय बाजार में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25 लॉन्च हो गया है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 66,999 रुपये है। बड्डी 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल को 999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू करेगी।

 कंपनी ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की आसान खरीद के लिए फाइनेंस में भी कई ऑप्शन दे रही है। इसमें आपको तत्काल लोन और नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है।
रेवम्प मोटो कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48वी, 25एएच लिथियम-आयन बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 70 किमी की राइडिंग रेंज मिल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घण्टा है। 

आरएम बड्डी 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसे 2 घंटे 45 मिनट में 0 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। रेवम्प मोटो का दावा है कि बड्डी 25 को पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है और इसे महाराष्ट्र के ठाणे में कंपनी के फैसिलिटी में बनाया जायेगा। इसमें आगे की तरफ दोनों साइड हेडलाइट और पीछे की तरफ सर्कुलर टेल लाइट लगी है।

 इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फंक्शन पर ऑटो हेडलाइट शामिल है। लॉन्च पर बोलते हुए कंपनी के संस्थापक और सीईओ प्रीतेश महाजन ने कहा कि लंबी और कठिन यात्रा के बाद, रेवैम्प को भारत का पहला ट्रांसफॉर्मेबल ईवी, आरएम बडी 25 लॉन्च करने पर गर्व है। इसमें इंसुलेटेड बॉक्स, कैरियर, सैडल बैग जैसी चीजों को 30 सेकंड से भी कम समय में जरूरत के मुताबिक स्वैप किया जा सकता है

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,313